4. किछ है ताँ नीं?
किछ है ताँ नीं?
'वीरपुर' पोंह्ची करी मैं अपणी यूनिट देयां जुआनां नै जाई मिल्लेया था। तित्थू बैरक दे इक कमरे च असां दे सिर्फ 3-4 जुआन ही थे। तिन्हां ते इक जुआन मिंजो तांईं चाह् लई आया था। जुलाई महीने च भी ठंड बझोआ दी थी। कुत्थू सैह् असम दी गर्मी कनै कुत्थू अरुणाचल प्रदेश दी ठंड। थोड़िया कि देरा च मता किछ बदळोई गिया था। खैर तिसा चाह्ई दा बड़ा मजा आया था। फौजियां जो इक दूजे दा मितर बणदेयां देर नीं लगदी है। सैह् इक जुट होई इक्की टब्बरे सांहीं रैंह्दे हन कनै तिन्हां च इक्क-दूजे दे सुख-दुख च हिस्सेदार बणने दी चाहत होरना ते सुआई होंदी है। मिंजो इसा गल्ला दा पैह्लें ही पता था कि मेरी नौंईं यूनिट खालिस अहीर जात दी तोपखाना यूनिट थी। मैं अहीरां कन्नै पहलें भी रही चुक्केह्या था। सन् 1976 च मिलिट्री बेसिक ट्रेनिंग पूरी होणे पर मेरी पहली पोस्टिंग तोपखाने दी इक मीडियम रेजिमेंट च होई थी जिसदी पहली बैटरी अहीरां दी, दूजी बैटरी राजपूतां दी कनै तीजी बैटरी सिक्खां दी थी। मैं अहीर बैटरी कन्नै रिहा था। अहीर ज्यादातर हरियाणा कनै उत्तर प्रदेश ते औंदे हन। ये मिलणसार, बहादर कनै सिद्धी-साफ गल्ल करनें वाळे होंदे हन।
असां दे मुलखे च अंग्रेजी राज दे जमाने ते फौजी पलटनां इलाकेयां, जातीं कनै धर्मां दे हिसाबे पर बणाईयां जांदियां रहियां हन। इसदे पिच्छें शैय्द यूनिटां च फक्र कनै मुकाबले दी लौ जगाई करी बद्धिया ते बद्धिया कम्म लैणा रिहा होंगा। आजाद भारत च इसा नीतिया पर मुड़ी सोच-बचार करने दी जरूरत पई गई थी। जून 1984 च ऑपेरशन 'ब्लू स्टार' होया था। धार्मिक भावना जो चोट लगणे दिया बजह ते किछ सिक्ख यूनिटां च बगावत होई गई थी। जिस तोपखाना ब्रिगेड हेडकुआटर ते बदळी होई करी मैं औआ दा था उस वक़्त उसदे अंडर तोपखाने दी इक सिख फील्ड रेजिमेंट दे जुआना बगावत कित्ती थी। तकरीबन 30 जुआन, दो फौजी गडियां च छोटे हथियार कनै एम्युनिशन लई करी, अमृतसर बक्खी नह्सी गै थे। तिस इलाके दी पुळसा दिया हुसियारिया दी बजह ते भगौड़े जुआनां जो रस्ते च ही रोकी लिया गिया था। पुलसा कन्नै टक्करा दे टैमे इक बागी हवलदार दी मौत होई गई थी। तकरीबन 28 भगौड़े फौजियां दा 'जनरल कोर्ट मार्शल' होया था। सारेयां जो दोसी करार दित्ते जाणे पर फौज ते बर्खास्तगी कनै 8 साल ते लई करी 14 साल तिकर दी जेल दी सजा सणाई गई थी। तिस वक़्त मैं उस ब्रिगेड हैड़कुआटर दी 'ए क्यू' ब्रांच च सीनियर था। तिस ब्रिगेड हैडकुआटर कन्नै सर्विस दे दौरान इस मामले दी लिखा-पढ़ी मेरा खास कम्म रिहा था। मेरी बदली दा टैम ओंदे ओंदेयां यनी के सन् 1989 दी पहली छमाही तिकर 8 साल दी जेल पाणे वाळेयां दी सजा तकरीबन पूरी होई गइयो थी कनै बाकियाँ दी जेल सजा 2 साल ते लई करी 6 साल तिकर ही रही गइयो थी। सजायाफ्ता जुआनां बक्खी सेना कनै सरकारें नरम रुख बरतेया था। जाह्लू भी सैह् जुआन आर्मी हैडकुआटर जो अर्जी भेजदे थे तिन्हां दी दो साल तिकर दी सजा माफ होई जांदी थी पर तिन्हां जो फौजी नौकरी च बहाली नीं मिल्ली थी। इसते परंत अंदरें-अंदरें फौजी यूनिटां जो मिली जुली जात, धर्म कनै इलाकेयां दी यूनिटां च बदळने दी कार्रवाई हौळें-हौळें सुरू होई गई थी।
वीरपुर च शुरुआती बाकमी होणे दे परंत जुआना मिंजो दस्सेया था कि उप-कमाण अफसर साहब होरां रूपा च ठह्रेयो थे कनै तिन्हां दा हुक्म था कि मेरा ओत्थू ओणा गुप्त रक्खेया जाए। देह्या कजो होआ दा था, ये जाणने दी मिंजो हुक-हुकी लग्गियो थी। थोड़ी कि देरा परंत फौजी टेलीफोने दी घण्टी बजी थी। उप-कमाण अफसर होरां मिंजो नै ही गल्ल करना चांह्दे थे। तिन्हां मिंजो दस्सेया भई कि तित्थु ते असां दो दिन परंत तवांग तांईं सड़का दे रस्तें चलणा था। टेंगा च यूनिट दी इक वन-टन गड्डी थी तिसा आई करी मिंजो लैणा था कनै उप-कमाण अफसर होरां अपणी जोंगा च रूपा ते चळणा था। दूंहीं गड्डियां दा मेळ रूपा कनै वीरपुर दे बिच पौणे वाळे इक पुळे पर होणा था जित्थू ते बोमडीला बक्खी सड़क गोंह्दी थी। मिंजो फिरी हिदायत दित्ती गई थी कि मेरे तित्थु औणे दी कुसी जो भणक नीं पोये। इसते पहलैं कि मैं किछ पुच्छदा फोन कटोई गिह्या था।
अगले दिन मिंजो तित्थू इक दूजी तोपखाना फील्ड रेजिमेंट दे जुआन मिल्ले थे जेह्ड़े मिंजो पछाणदे थे। दरअसल अरुणाचल प्रदेश च ओणे ते पहलें तिन्हां दी यूनिट राजस्थान च तिस ब्रिगेड दे तहत थी जिस दे हेडकुआटर च साढ़े चार साल नौकरी करी नै मैं अरुणाचल प्रदेश च पोस्टिंग ओआ दा था। तिन्हां दे कमाण-अफसर इक मराठा कर्नल थे। बड़े हल्के माह्णू कनै खुस-मजाज सुभाओ दे कर्नल थे सैह्। जाह्लू भी सैह् ब्रिगेड हैडकुआटर च औंदे थे तां सब ते पहलें मिजों नै आई मिलदे कनै पुच्छदे थे, 'कुछ है तो नहीं?' दरअसल मैं ब्रिगेड हैडकुआटर दी जिस ब्रांच च था उसदे कम्म दे दायरे च 'डिसिप्लिन' भी औंदा था। ब्रिगेड कमांडर होरां जाह्लू भी यूनिट कमांडरां जो सीलबन्द लफ़ाफ़ेयां च सलाह या चेतावणी दिंदे थे तां सैह् लफ़ाफ़े मेरे हत्थां च होई करी ही जांदे थे। कर्नल साहब होरां जो मिंजो ते पुच्छणे दी इक बजह सैह् लफ़ाफ़े थे कनै दूजी बजह तिन्हां दिया यूनिटा जो मेरी ब्रांच ते भेजेयो रिमाइंडरां दी जाणकारी लैणा होंदी थी। उस टैमे दे ब्रिगेड कमांडर होरां दा रिमाइंडरां दे बारे च बड़ा सख्त रुख था।
तिन्हां लफ़ाफ़ेयां दा जिक्र आया तां मिंजो तिन्हां कनै जुड़ियो इक गल्ल होर याद आई गयी। नवंबर 1986 ते मार्च 1987 तिकर भारत दियां हथियारवंद फौजां पच्छमी बॉर्डर पर इक बोह्त बड्डा लड़ाइया दा भ्यास कित्तेया था। एह् जुद्ध-भ्यास दूजी आलमी जंग दे परंत फौजां दा सब ते बड्डा जमावड़ा था। हरेक जुद्ध-भ्यास जो इक नां दित्ता जांदा है। तिस जुध्द-भ्यास दा नां था 'एक्सरसाइज ब्रास्टैक्स IV'। मोटे तौरें तिस जुद्ध-भ्यास दे जरिये तिस वक़्त दे सेनाध्यक्ष जनरल कृष्णास्वामी सुंदरजी जरूरत पौणे पर भारत दियां फौजां दे फुर्तिया कनै अग्गें बद्धणे, रसद पजाणे कनै मोबाइल हथियारां जो अजमाणा चांहदे थे। इस तांईं भारत दी तकरीबन अद्धी फौज थार दे रेगिस्तान च पाकिस्तानी बॉर्डर दे नेड़ें लगाई दित्ती गयी थी। पाकिस्तान भी डरी करी अपणी फौज दा इक बड्डा हिस्सा बॉर्डर पर लई आया था। दूंहीं मुलखां दे विच लड़ाइया दी नौबत आई गयी थी। असां दियें फौजें 'एक्सरसाइज ब्रास्टैक्स IV' रोकी नै 'आपरेशन ट्राइडेंट' चलाई दित्ता था।
जिस तोपखाना ब्रिगेड हेडकुआटर च मैं था तिसदियां यूनिटां लड़ाई होणे पर अपणे-अपणे जिम्मेदारी दे इलाक़ेयां बक्खी संझकणे देहें टैमें कूच करी दित्ता था। जाह्लू भी फौजी यूनिटां अपणी जगह बदळदियां तिन्हां जो अपणे जाणे, औणे दी रपोट कनै अपनी नोंयीं लोकेशन रपोट अपणे ते उप्पर वाळे हैडकुआटर जो देणा पौंदी है। असां दे ब्रिगेड दियां दो रेजिमेंटां, जिन्हां च इक 'फील्ड रेजिमेंट' कनै इक 'लाइट रेजिमेंट' थी, देर रात अपणी पोजीशन पर पोंह्ची करी अपणी रपोट ब्रिगेड हैडकुआटर जो फौजी टेलीफोन नेटवर्क दे ज़रिये भेजी दित्ती थी। तिसा गल्ला दा ब्रिगेड कमांडर होरां सख्त बुरा मन्नेया था। तिन्हां दूंहीं यूनिटां दे कमांडिंग अफसरां जो फोने पर डांट लगाई कनै तिन्हां जो तुरत अपणी लोकेशन बदली करी नोयीं लोकेशन रपोट ब्रिगेड हेडकुआटर जो अप्पू आई करी देणे दा हुक्म दित्ता था। जाह्लू ब्रिगेड कमांडर होरां धरातें यूनिट कमांडरां जो डांट लगा दे थे तिन्हां दी अवाज मिंजो अपणे तंबूये च लेटेह्यो-लेटेह्यो साफ सुणोहा दी थी। पिछले डिड्ढ सालां च मैं ब्रिगेड कमांडर होरां जो गुस्सा होंदेयां न दिक्खेया था न सुणेया था। सैह् बड़े ठंडे दमाके दे चतर कमांडर थे। दरअसल तिस टैमें फौज दा टेलीफोन नेटवर्क कुसी भी खास जाणकारिया जो देणे-लैणे तांईं सुरक्षित नीं होंदा था। कई किलोमीटर तिकर धरती गास बिछियां टेलीफोन तारां जो टेप करी नै दुश्मण सुणी सकदे थे। जे कर दुश्मण जो तैह्ड़ी तिन्हां दोन्हीं यूनिटां दी सही लोकेशन दी खबर लगी जांदी तां जंग छिड़णे पर म्हारा बौह्त नुकसान होई सकदा था।
—भगत राम मंडोत्रा
💐💐💐💐💐💐💐
कुछ है तो नहीं?
वीरपुर पहुंच कर मैं अपनी यूनिट के जवानों से जा मिला था। वहां बैरक के एक कमरे में हमारे मात्र 3-4 सैनिक ही थे। उनमें से एक जवान मेरे लिए चाय ले कर आ गया था। जुलाई महीने में भी सर्दी का अहसास हो रहा था। कहां वो असम की गर्मी और कहां अरुणाचल प्रदेश की ठंड। थोड़ी ही देर में बहुत कुछ बदल गया था। खैर उस चाय का बहुत आनंद आया था। फ़ौजियों को एक दूसरे का मित्र बनने में अधिक देर नहीं लगती। वे एकजुट, एक परिवार की तरह रहते हैं और उनमें एक दूसरे के सुख-दुःख में भागीदार होने की भावना दूसरों से कम नहीं बल्कि सवाई मिलती है। मुझे इस बात का पहले से ही पता था कि मेरी नई यूनिट खालिस अहीर जाति की तोपखाना यूनिट थी। मैं अहीरों के साथ पहले भी रह चुका था। सन् 1976 में मिलिट्री बेसिक ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मेरी पहली पोस्टिंग तोपखाने की एक मीडियम रेजिमेंट में हुई थी जिसकी पहली बैटरी अहीरों की, दूसरी बैटरी राजपूतों की और तीसरी बैटरी सिक्खों की थी। सेना में अधिकतर अहीर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आते हैं। ये मिलनसार, बहादुर और स्पष्टवादी होते हैं।
हमारे देश में अंग्रेजों के शासन काल से सैनिक यूनिटों का गठन क्षेत्रीय, जातीय और धार्मिक आधार पर होता रहा है। इसके पीछे कदाचित यूनिटों में गर्व व प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करके उनसे बेहतर से बेहतर काम लेना रहा होगा। स्वतंत्र भारत में इस नीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता पड़ गई थी जब जून सन् 1984 में ऑपेरशन 'ब्लू स्टार' के फलस्वरूप कुछ सिक्ख यूनिटों में धार्मिक भावनाओं को चोट लगने के कारण विद्रोह फूट पड़ा था। जिस तोपखाना ब्रिगेड मुख्यालय से मैं स्थानांतरित हो कर आ रहा था उस समय उसके अधीन तोपखाने की एक सिक्ख फील्ड रेजिमेंट के लगभग 30 जवानों ने विद्रोह करके दो सैनिक गाड़ियों में छोटे हथियारों और एम्युनिशन के साथ अमृतसर की तरफ कूच कर दिया था। उस क्षेत्र की पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनको रास्ते में ही रोक लिया गया था। पुलिस मुठभेड़ में एक विद्रोही सैनिक हवलदार की मृत्यु हो गई थी। लगभग 28 भगौड़े सैनिकों को 'जनरल कोर्ट मार्शल' का सामना करना पड़ा था। सभी को दोषी पाए जाने पर सेना से बर्खास्तगी और 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। उस समय मैं उस ब्रिगेड मुख्यालय की 'ए क्यू' शाखा में वरिष्ठ था। उस ब्रिगेड मुख्यालय के साथ सेवाकाल के दौरान इस मामले के सम्बंध में पत्राचार मेरा मुख्य कार्य रहा था। मेरे स्थानांतरण का समय आते-आते अर्थात् सन् 1989 उत्तरार्ध तक 8 वर्ष का कारावास पाने वालों की कारावास अवधि लगभग समाप्त हो गई थी और शेष की कारावास अवधि मात्र 2 से 6 वर्ष की रह गई थी। सजायाफ्ता सैनिकों के प्रति सेना व सरकार ने नर्म रुख अपनाया था। जब भी वो सैनिक सेना मुख्यालय में याचिका दायर करते थे उनकी दो वर्ष तक की सजा माफ हो जाती थी पर उन्हें सेना में बहाल नहीं किया गया था। इसके उपरांत अंदर ही अंदर सैनिक यूनिटों को विभिन्न जाति, धर्म और क्षेत्रों की यूनिटों में बदलने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आरंभ हो गई थी।
वीरपुर में प्रारंभिक परिचय के बाद साथी जवानों ने मुझे बताया था कि उप-कमान अधिकारी महोदय रूपा में ठहरे थे और उनका आदेश था कि मेरा वहां पहुँचना गुप्त रखा जाए। ऐसा क्यों हो रहा था, मेरी जिज्ञासा बढ़ती जा रही थी। थोड़ी देर बाद फ़ौजी टेलीफ़ोन की घंटी बजी थु। उप-कमान अधिकारी महोदय मुझ से बात करना चाह रहे थे। उन्होंने मुझे बताया था कि हमें उस जगह से दो दिन बाद तवांग के लिये सड़क मार्ग से चलना था। टेंगा में यूनिट की एक वन-टन गाड़ी थी उसने आकर मुझे लेना था और उप कमान अधिकारी ने रूपा से अपनी जोंगा में चलना था। दोनों गाड़ियों का मिलाप रूपा और वीरपुर के बीच पड़ने वाले एक पुल पर होना था जहां से बोमड़ीला की ओर सड़क मार्ग जाता था। मुझे फिर हिदायत दी गयी थी कि मेरे वहां पहुंचने का किसी को पता न चले। इससे पहले कि मैं कुछ पूछता फोन कट चुका था।
अगले दिन मुझे वहां एक दूसरी तोपखाना फील्ड रेजिमेंट के सैनिक मिले जो मुझे पहचानते थे। दरअसल अरुणाचल प्रदेश आने से पहले उनकी यूनिट राजस्थान में उसी ब्रिगेड के अधीन थी जिसके मुख्यालय में साढ़े चार वर्ष सेवा करने के उपरांत मैं अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग पर आ रहा था। उनके कमांडिंग अफसर एक मराठा कर्नल थे। बहुत खुश मिज़ाज स्वभाव के कर्नल थे वो। जब भी वह ब्रिगेड मुख्यालय में आते सबसे पहले मुझ से आकर मिलते और पूछते थे 'कुछ है तो नहीं?' दरअसल मैं ब्रिगेड मुख्यालय की जिस शाखा में था उसके कार्यक्षेत्र में 'अनुशासन' का विषय भी आता था। ब्रिगेड कमांडर महोदय जब भी यूनिट कमांडरों को सीलबन्द लिफाफों में सलाह अथवा चेतावनी देते थे तो वो लिफाफे मेरे हाथों से होकर ही जाते थे। उन कर्नल महोदय द्वारा मुझ से उपरोक्त प्रश्न पूछने की एक बजह वो लिफाफे थे और दूसरा बजह थी उनकी यूनिट को मेरी शाखा के कार्यालय से भेजे गए 'स्मरण पत्रों' (रिमाइंडर्स) की जानकारी लेना। तत्कालीन ब्रिगेड कमांडर महोदय का स्मरण पत्रों के प्रति रुख कड़ा था।
उन लिफाफों का जिक्र आया तो उनसे सम्बंधित एक और घटना याद आ गई। नवंबर 1986 से मार्च 1987 तक भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने पश्चिमी सीमा पर एक अभूतपूर्व युद्धाभ्यास किया था। यह युद्धाभ्यास द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सेनाओं का सबसे बड़ा जमाबड़ा था। हर युद्धाभ्यास को एक नाम दिया जाता है। उस युद्धाभ्यास का नाम था 'एक्सरसाइज ब्रास्टैक्स IV'। मोटे तौर पर उस युद्धाभ्यास के द्वारा तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल कृष्णास्वामी सुंदरजी भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर भारतीय सेना के तीव्र संचालन, रसद पूर्ति एवं मोबाइल हथियारों को आजमाना चाहते थे। इस के लिए लगभग आधी भारतीय सेना थार के मरुस्थल में पाकिस्तानी सीमा के समीप तैनात कर दी गई थी। पाकिस्तान उसे अपने लिए खतरा समझ कर अपनी सेनाओं के एक बड़े भाग को सीमा पर ले आया था। दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई थी। भारतीय सेना ने 'एक्सरसाइज ब्रास्टैक्स IV' स्थगित करके 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' का उद्घोष कर दिया था।
जिस तोपखाना ब्रिगेड मुख्यालय के साथ मैं था उसकी यूनिटों ने भी युद्ध होने की स्थिति में अपने जिम्मेदारी के इलाकों की ओर संध्या के समय कूच कर दिया था। जब भी कोई यूनिट अपनी जगह बदलती है उसे अपनी 'निर्गमन सूचना', 'आगमन सूचना' और 'स्थिति सूचना' अपने से ऊपर वाले मुख्यालय को देनी पड़ती है। हमारे ब्रिगेड की दो रेजिमेंटों ने, जिनमें एक 'फील्ड रेजिमेंट' थी और एक 'लाइट रेजिमेंट', देर रात अपनी जगह पर पहुंच कर अपनी सूचना सेना के टेलीफोन नेटवर्क के माध्यम से प्रेषित कर दी थी। उसका हमारे ब्रिगेड कमांडर महोदय ने गंभीर रूप से संज्ञान लिया था। उन्होंने दोनों यूनिटों के कमांडिंग अफसरों को फोन पर डांट लगाई थी और उन्हें तुरंत अपनी लोकेशन बदल कर नई लोकेशन रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से ब्रिगेड मुख्यालय में हाजिर होने के आदेश दिए थे। जब ब्रिगेड कमांडर साहब रात को यूनिट कमांडिग अफसरों को डांट रहे थे तब मैं नजदीक ही अपने तंबू में लेटा उनकी आवाज को स्पष्ट सुन पा रहा था। पिछले डेढ़ साल में मैंने ब्रिगेड कमांडर साहब को कभी भी क्रोधित होते हुए न देखा था न सुना था। वह शांत प्रकृति के एक कुशल कमांडर थे। दरअसल उस समय तक सेना का टेलीफोन नेटवर्क किसी भी महत्वपूर्ण सामरिक सूचना भेजने के लिए सुरक्षित नहीं होता था। कई किलोमीटर तक जमीन पर बिछाई गई असुरक्षित टेलीफोन तारों को टेप करके शत्रु पक्ष महत्वपूर्ण संदेशों को सुन सकता था। अगर शत्रु को हमारी उन दो यूनिटों की सटीक लोकेशन का पता चल जाता तो युद्ध होने की स्थिति में हमारा बहुत नुकसान हो सकता था।
―भगत राम मंडोत्रा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें